31/10/2020,11:00:17 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बर्दवान में दुर्गापुर बैराज के गेट नंबर 31 का हिस्सा ढह गया है। इससे वहां से तेजी से जल निकल रहा है। अबतक हजारों क्यूसेक पानी निकल चुका है। बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग को सूचित करने के बावजूद अबतक टूटे फाटक की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है।
बैराज का गेट नंबर 31 लगभग तीन साल पहले इसी तरह से ध्वस्त हो चुका था। उस समय बैराज जल विहीन हो गया था। शुरुआत में युद्ध स्तर पर गेट की मरम्मत की गई थी। बाद में वहां एक नया गेट लगाया गया। पश्चिम बर्दवान और बांकुरा, दुर्गापुर बैराज के पानी पर निर्भर है। यहां से दुर्गापुर और आसनसोल नगरपालिका घर-घर पानी पहुंचाती हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply