22/10/2023,8:24:26 PM.
|
कोलकाताः क्या आपको पता है कि कोलकाता और पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए और पूजा के दौरान कितने रुपये का कारोबार होता है। 500 सौ करोड़, एक हजार करोड़। जी नहीं, पूरे 40 हजार करोड़ का लेन देन दुर्गा पूजा के दौरान होता है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि कोलकाता स्थित ब्रिटिश काउंसिल के सर्वे में यह आंकड़ा जाहिर हुआ है। दरअसल दुर्गा पूजा अब केवल एक उत्सव नहीं रह गया है, बल्कि महा उत्सव बन गया है और इस दौरान हर क्षेत्र में व्यापक व्यापार होता है। बड़े बड़े शोरूम और मॉल से लेकर सड़क किनारे लगने वाले तरह-तरह के स्टॉल लगाने वाले दुकानदार दुर्गा पूजा के दौरान जमकर कारोबार करते हैं। कोलकाता के वार्ड नंबर 86 के लेक रोड में समाज सेवी संघ ने इस बार अपने पूजा मंडप में इस कारोबार को ही दिखाया है। पूरे पूजा मंडप में दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले कारोबार, खरीदारी को दिखाया गया है। यहां तक मेला में लगने वाला झूला को भी दिखाया गया है। समाज सेवी संघ के महासचिव अरिजीत मैत्र ने अपने पूजा थीम का नाम श्री श्री दुर्गा सहाय बताते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल की इकोनॉमी में ढाई फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
समाजसेवी संघ के मंडप की खास बात है कि दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले कारोबार को दिखाने के लिए मिट्टी की छोटी छोटी मुर्तियां बनाई गयी हैं जो दर्शनाथियों को काफी आकर्षित कर रही हैं। एक तरफ जहां लेकटाउन की श्रीभूमि का डिजनीलैंड और लेबूतला के संतोष मित्र स्क्वायर का राम मंदिर जैसा विशाल और भव्य पंडाल हैं जो लाखों लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन वहीं समाज सेवी संघ का यह पूजा मंडप है जो अपनी विविधता के लिए आने दिनों में जरूर लोगों को आकर्षित करेगा।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply