22/10/2020,5:20:52 PM.
|
कोलकाताः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने चिंता जाहिर की है कि कहीं पश्चिम बंगाल के लोग दुर्गा पूजा को उत्सव की तरह नहीं मनाने लगे क्योंकि इससे महामारी कोरोना का संक्रमण फैलने का डर है।
गुरुवार को घोष ने कहा है कि मैं पूजा के मुख्य भावना को नहीं भूलूंगा। मैं दुर्गा मां से महामारी से छुटकारा पाने और सामान्य जीवन में लौटने की प्रार्थना करूंगा।” उन्होंने कहा कि कई त्योहारों की खुशी हम नहीं मना पाए। मुझे इस बात पर संदेह है कि मैं दुर्गापूजा में कितना कर सकता हूं। वैसे भी बंगाल को अपनी मां से बहुत लगाव है। वह कम नहीं होना चाहिए। हालांकि, हमें अपनी सुरक्षा करनी चाहिए। मैं घर के अंदर रहने की कोशिश करूंगा। लोग त्योहार को अगर उत्सव की तरह मनाने लगे तो महामारी फैल जाएगी।
उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन अनमोल है। हर कोई पूजा को देखता है। पूजा का माहौल भक्तिमय होना चाहिए। भारत सेवाश्रम, रामकृष्ण मिशन की पूजा में, वातावरण भक्तिमय है। उत्सव मूल नहीं होना चाहिए। और, यह सोचने का कोई कारण नहीं है कि उत्सव कम होने पर पूजा छोटी हो गयी है। इसलिए मैं अपनी मां से भक्ति की प्रार्थना करूंगा
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply