04/11/2020,2:07:04 PM.
|
मुम्बई: आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विस पर्चेसिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) के मासिक सर्वेक्षण के मुताबिक अक्टूबर महीने में भारत का सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक 54.1 अंक रहा। ये आंकड़ा सितम्बर महीने में 49.8 था।
ज्ञात हो कि पीएमआई फरवरी 2020 के बाद पहली बार 50 अंक से अधिक है। इस सूचकांक में 50 से ज्यादा अंक का अर्थ है कि सेवा गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है।
आईएचएस मार्किट की अर्थशास्त्री और संयुक्त निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि यह उत्साहजनक है कि भारतीय सेवा क्षेत्र कोविड-19 महामारी के कारण खराब हुई स्थिति से उबर रहा है। उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में सुधार अगस्त में ही शुरू हो गया था, लेकिन सेवा क्षेत्र में अब सुधार की शुरुआत हुई है। सेवा प्रदाताओं ने अक्टूबर में नए काम और व्यावसायिक गतिविधि में ठोस विस्तार के संकेत दिए।सर्वेक्षण में उम्मीद जताई गई कि कोविड-19 की वैक्सीन आने के बाद इस स्थिति में और सुधार होगा।
लीमा ने कहा कि सर्वेक्षण में प्रतिभागियों ने संकेत दिया कि छुट्टी पर गए कर्मचारी वापस नहीं लौटे थे और कोविड-19 के प्रकोप के डर से कर्मचारियों की आवक रुकी हुई है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply