04/07/2020,8:30:41 PM.
|
-अब तक 95 लाख लोगों के सैंपल की हुई जांच
-1087 लैब किए गए स्थापित
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश का रिकवरी रेट सुधरकर 60.81 प्रतिशत हो गया है। कोरोना से अब तक देश में 3,94,226 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ मौजूदा समय में 2,35,433 मामले एक्टिव हैं। इस लिहाज से एक्टिव मरीजों और ठीक हो चुके लोगों के बीच एक लाख 58 हजार से ज्यादा का फासला आ चुका है। जो राहत की बात है।
कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही इसके बचाव व प्रबंधन के साथ टेस्ट की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में करीब ढाई लाख लोगों के टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 95 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें करीब साढ़े छह लाख लोग पॉजिटिव निकले। देश में कोरोना की जांच के लिए अब तक 1087 लैब स्थापित किए गए हैं, जिनमें 780 सरकारी लैब हैं और 307 निजी लैब हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply