19/11/2020,10:58:08 AM.
|
पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुई 585 लोगों की मौत
देश में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर हुई 93.58 प्रतिशत
नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 89 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 576 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 89,58,484 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 585 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,31,578 तक पहुंच गई है।
गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,43,303 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 83,83,603 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 93.58 प्रतिशत हो गया है।
देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 18 नवम्बर को 10,28,203 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 12,85,08,389 टेस्ट किए जा चुके हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply