07/10/2020,10:33:52 AM.
|
-पिछले 24 घंटों 72,049 नए मामले हुए दर्ज, 986 लोगों की हुई मौत
-ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 85.01
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 67 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72 हजार 049 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 67,57,132 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 986 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,04,555 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,07,883 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 57,44,694 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 85.01 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटों में किए गए 11 लाख से अधिक टेस्ट
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 11,99,857 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अबतक 8,22,71,654 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply