09/11/2020,11:28:34 AM.
|
– देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 45,903 नए मामले, 490 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 85 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 903 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 85,53,657 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 490 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,26,611 तक पहुंच गई है।
सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,09,673 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 79,17,373 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 92.56 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 08 लाख से अधिक किए गए टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 08 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 08 नवम्बर को 08,35,401 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 11,85,72,192 टेस्ट किए जा चुके हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply