11/12/2020,8:46:58 PM.
|
पुलिस ने इस मामले में अबतकल सात लोगों को किया गिरफ्तार
कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर कोलकाता में हुए हमले के मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बंगाल पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
पश्चिम बंगाल पुलिस में स्वत: संज्ञान लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि इनके नाम का खुलासा अभी तक पुलिस ने नहीं किया है। इस मामले में पथराव के लिए अज्ञात लोगों पर दो एफआईआर दर्ज किए गए हैं। तीसरा एफआईआर भाजपा नेता राकेश सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिन पर शिराकोल और देवीपुर में भीड़ को उकसाने का आरोप है। घटना के वक्त वह काफिले का नेतृत्व कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर के शिराकोल इलाके में गुरुवार को नड्डा के काफिले पर पथराव हुआ था। इसमें बुलेट प्रूफ गाड़ी होने की वजह से नड्डा तो बच गए थे लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का हाथ फैक्चर हो गया है। मुकुल रॉय, दिलीप घोष, शिव प्रकाश जैसे भाजपा नेता भी हमलावरों के निशाने पर थे।
भाजपा ने इस हमले के लिए तृणमूल समर्थकों पर आरोप लगाया है और कई लोगों के घायल होने की बात कही है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने घटना पर निराशा जताते हुए शुक्रवार को केंद्र के पास अपनी रिपोर्ट भेजी और कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है तथा सरकारी तंत्र का राजनीतिकरण हो गया है। इसकी वजह से यहां विपक्ष को जगह नहीं मिल पा रही है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply