20/10/2020,9:04:21 PM.
|
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके के नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड इलाके में मानसिक तौर पर विक्षिप्त एक युवक ने अपनी बिल्डिंग की उपरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसकी पहचान सोमनाथ दाउ (38) के रूप में हुई है। उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आईपीएस रसीद मुनीर खान ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे सोमनाथ ने 42/1/1 एन एस सी बोस रोड स्थित इमारत की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोग उसे जख्मी हालत में एसएसकेएम अस्पताल में ले गए और भर्ती कराया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह लंबे समय से मानसिक विकास से पीड़ित था। पिछले पांच वर्षों से उनका मानसिक विकार काफी बढ़ गया था। डेढ़ साल पहले, वह इमारत के शीर्ष पर चढ़ गया था तब फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद से उसे बचाया गया था। बताया जा रहा है कि लॉक डाउन अवधि में, उसकी गिफ्ट की दुकान से आय कम हो गयी थी जिसकी वजह से वह मानसिक अवसाद में चला गया था। हालांकि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply