12/10/2020,11:32:46 AM.
|
कोलकाताः बांग्ला फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत में बहुत अधिक सुधार नहीं हो रही है। दक्षिण कोलकाता के बेल्व्यू अस्पताल में भर्ती 75 साल के अभिनेता कोरोना संक्रमित हैं। सोमवार को अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दूसरी बार उनकी प्लाज्मा थेरेपी की गई है जिसके बाद हालत में थोड़ी सुधार आई है। गत रात को उन्हें नींद आई थी। शरीर में 100 फ़ीसदी ऑक्सीजन का सेचुरेशन है और अस्थिरता कम हुई है। मस्तिष्क की एमआरआई करने की व्यवस्था की जा रही है।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि सौमित्र की देखरेख के लिए 16 चिकित्सकों की टीम बनी है। उन्हें लगातार ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है जो चढ़ाया जा रहा है। उन्हें मूल रूप से स्नायु की समस्या है। इसके अलावा फेफड़ा भी बीच-बीच में काम करना बंद कर दे रहा है जिसे चालू रखना चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती है। फिलहाल उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply