23/11/2020,12:01:40 PM.
|
कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने एक नाबालिग को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया है। कोलकाता के गरफा थाना क्षेत्र में रहने वाली इस नाबालिग को पुलिस पुलिस ने दो दिनों तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाकर उद्धार किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम कृष्णा मंडल उर्फ राजू (21 साल) है। वह भी कोलकाता के आनंदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
नाबालिग ओल्ड दीघा में समुद्र के किनारे से उद्धार की गई है। वहीं आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसडी डिवीजन के उपायुक्त आईपीएस रसीद मुनीर खान ने बताया कि 20 नवंबर को बच्ची घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद टावर लोकेशन ट्रेस किया गया तो पता चला कि उसे दीघा ले जाया गया है। बिना देरी किए पुलिस की टीम वहां पहुंची। लोकल थाने की मदद ली गई। मोबाइल डंपिंग टेक्नोलॉजी के जरिए 2 दिनों तक बड़े पैमाने पर होटलों में तलाशी अभियान चलाया गया। आखिरकार रविवार देर रात समुद्र किनारे ओल्ड दीघा में बच्ची को आरोपित के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह जांचने के लिए पुलिस ने बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया है। इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply