13/11/2020,8:40:59 PM.
|
मयनागुड़ी: जिले के मयनागुड़ी बीडीओ कार्यालय के सामने 27 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोल्डर से लदा एक लॉरी एक चाय की दुकान पर पलट गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना शुक्रवार सुबह की है।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह मयनागुड़ी-धुपगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लॉरी जा रहा था। तभी अचानक उक्त लॉरी का नियंत्रण खो गया और लॉरी सड़क एक चाय की दुकान पर पलट गया। चाय की दुकान के मालिक स्वपन चक्रवर्ती वहां से भागने में सफल रहे। हालांकि वहां बैठे एक व्यक्ति की कुचलने से मौत हो गयी। पता चला है कि घटना के समय वह दुकान में चाय पी रहे थे। वही घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या पुलिस बल और दमकलकर्मी वहां पहुंचा।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply