15/11/2020,3:20:47 PM.
|
पटना: नीतीश कुमार कल यानी सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद रविवार को राजभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। सरकार बनाने का दावा पेश कर राजभवन से बाहर आने के बाद नीतीश ने मीडिया को बताया कि वे कल दोपहर बाद शाम चार – साढ़े चार बजे शपथ लेंगे।
उन्होंने कहा कि शाम तक मंत्रियों के बारे में सब तय कर लिया जायेगा। नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करने हम के नेता पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और विकासशील इन्सान पार्टी के नेता मुकेश सहनी भी गए थ। ये दोनों एनडीए गठबंधन के नेता हैं। इन नेताओं के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल भी थे।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply