19/11/2020,11:35:05 AM.
|
कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करने की मांग की है। उऩ्होने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर एक पत्र लिखर इस बाबत अनुरोध किया है। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है। बंगाल सरकार ने इस दिन छुट्टी की घोषणा की है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अबतक छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि 23 जनवरी, 2022 को नेताजी की 125 वीं जयंती मनाई जाएगी। नेताजी जैसे स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देने का इससे अच्छा अवसर नहीं हो सकता। यही नहीं उन्होंने नेताजी की गुमशुदगी से संबंधित मामलों को सार्वजनिक करने की भी मांग की है। कहा उनके बारे में देशवासी भी जानकारी रखना चाहते हैं। उल्लेखऩीय है कि बंगाल सरकार ने पहले ही नेताजी से जुड़ी कई जानकारियों को सार्वजनिक किया है।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply