13/11/2020,10:26:34 AM.
|
काठमांडू: नेपाल में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए। यह घटना गुरुवार को नेपाल के बैतड़ी जिले में हुई ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना तब हुई जब बस दार्चुला जिले के गाना से महेंद्रनगर जा रही थी।
जिला पुलिस अधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी ने बताया कि बस महेंद्रनगर जा रही थी। अचानक से एक तीखे मोड़ पर बेकाबू होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मरने वालों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है लेकिन मरने वालों में 7 पुरुष और 2 महिलाएं है ।
34 घायलों में 7 की हालत बहुत ज्यादा खराब है। उनको अच्छे इलाज के लिए धनगढ़ी ले जाया गया है और 27 लोगों का ददहेलदुरा जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply