06/12/2020,7:22:43 PM.
|
बैरकपुर: उत्तर 24 परगना जिले के नैहट्टी विधानसभा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नैहट्टी मंडल एक के गोरुफाड़ी इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय में बमबाजी की घटना घटी है। भाजपा की ओर से इस हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया गया है। इस घटना को लेकर बैरकपुर से भाजपा के सांसद ने रविवार को ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में भाजपा सासंद ने लिखा है कि नैहाटी विधानसभा नैहाटी मंडल-1 गोरुफाड़ी कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने बम फेंके। तृणमूल को भाजपा से डर लग रहा है, ये डर अच्छा है। खबर लिखे जाने तक इस घटना को लेकर तृणमूल के ओर से कोई प्रतिक्रिया नही मिल पाई थी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply