29/10/2020,12:02:52 PM.
|
कोलकाता: कोरोना से एक और पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है। नोदाखाली पुलिस थाने के आईसी अनिंदो बसु की कोरोना से मृत्यु हो गई है। कुछ हफ़्ते पहले उन्हें बुखार और सांस लने में तकलीफ सहित कई समस्याओं के साथ दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्हें कल बाईपास के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था, जहां रात में पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि तीन महीने पहले, नादाखाली पुलिस स्टेशन के एक कांस्टेबल की कोरोना के कारण मृत्यु हो चुकी है।
हाल ही में कोरोना से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी संजय सिंह की मौत हो चुकी है। उन्हें एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कलकत्ता सशस्त्र पुलिस बल की तीसरी बटालियन में सेवारत थे।
इससे पहले बीते 18 तारीख को एएसआई सिद्धांतशेखर दे की कोरोना से मौत हो चुकी है। वह कलकत्ता सशस्त्र पुलिस की 5 वीं बटालियन में सेवारत थे। कोरोना के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां उनकी मौत हो गई।
इसी दिन कोरोना से उबरने के बाद, कलकत्ता पुलिस की खुफिया शाखा के एक एसआई की मृत्यु हो गई। कोरोना संक्रमण के कारण होमबहादुर थापा का ढाई महीने तक वेलेव्यू अस्पताल में इलाज चला था।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply