04/12/2020,1:55:43 PM.
|
कोलकाता: नौसेना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सैनिकों को शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि नौसेना दिवस के अवसर पर, मैं उन सभी बहादुर नाविकों को सलाम करता हूं, जो हमारे जल क्षेत्र की रक्षा करते हैं। जय हिन्द।
उल्लेखनीय है कि चार दिसंबर 1971 को, भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के तहत पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे को तहस-नहस कर दिया था । इस ऑपरेशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए, भारत में हर वर्ष चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय नौसेना, भारतीय सेना का एक समुद्री हिस्सा है, जिसे 1612 में स्थापित किया गया था।
27/01/2021,6:04:18 PM. Read more
28/01/2021,5:12:25 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply