27/01/2021,8:57:59 PM.
|
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लोगों से धोखाधड़ी करने और मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद केडी सिंह को 9 फरवरी तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी की ओर से केडी सिंह को कोर्ट में पेश करने पर स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने यह आदेश दिया।
केडी सिंह को ईडी ने 12 जनवरी की रात में गिरफ्तार किया था। 13 जनवरी को कोर्ट ने केडी सिंह को 16 जनवरी तक की ईडी हिरासत में भेजा था। इसके बाद 23 जनवरी तक की ईडी हिरासत बढ़ा दी थी। इसके बाद फिर केडी सिंह की ईडी हिरासत आज तक के लिए और बढ़ा दी थी। आज केडी सिंह की ईडी हिरासत खत्म हो रही थी, इसलिए ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने पूर्व सांसद केडी सिंह को 9 फरवरी तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ईडी ने सितंबर, 2019 में अलकेमिस्ट ग्रुप के 14 कंपनियों के ठिकानों पर छापा मारा था। अलकेमिस्ट ग्रुप केडी सिंह के पुत्र करनदीप सिंह चलाते हैं। छापे के दौरान ईडी ने दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए थे जिनसे संदेहास्पद लेन-देन का पता चला। दिल्ली में केडी सिंह के आवास पर छापे के दौरान 32 लाख रुपये नकदी और दस हजार डॉलर की विदेशी मुद्रा बरामद की गई थी।
कोलकाता पुलिस की ओर से केडी सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने 2018 में मनी लांड्रिंग के तहत जांच शुरू की थी। केडी सिंह और उनके बेटे पर आरोप है कि उन्होंने अलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड और दूसरी सहयोगी कंपनियों के नाम पर हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी की। इन कंपनियों में निवेश के नाम पर लोगों से बड़ी मात्रा में धन ऐंठा गया। लोगों से कहा गया कि उनके निवेश से प्लॉट और फ्लैट बुक किए जाएंगे और बदले में उन्हें अच्छा रिटर्न मिलेगा। इन कंपनियों के नाम पर जो रकम लोगों से ऐंठी गई उसे दूसरी कंपनियों में डाल दिया गया।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply