30/12/2020,12:13:52 PM.
|
कोलकाताः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के पुरोहितों को भत्ता देने की घोषणा की थी। अब आरोप लग रहे हैं कि भत्ता वितरण में भी व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। पुरोहितों के भत्ता के नाम पर केवल सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए।
भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर बंगाल सरकार को घेरने की तैयारियां शुरू कर दी है। मालदा में पुरोहितों ने एकदिन पहले ही विरोध प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि फॉर्म भरने के बावजूद भत्ता मिल नहीं रहा। संबंधित विभाग से संपर्क करने पर कहा जा रहा है कि स्थानीय तृणमूल नेता के पास जाइए और पार्टी ज्वाइन करिए। इसके बाद नाराज पुरोहितों ने मालदा जिला अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है।
मालदा के जिलाधिकारी ने बताया है कि भत्ता वितरण में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। इसकी जांच होगी। मालदा जिला के भाजपा नेता भूपेश अग्रवाल ने कहा कि ममता बनर्जी की पूरी सरकार चीटिंगबाजों की सरकार है।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply