29/10/2020,12:11:59 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आसमान में बादल छाये रहेंगे।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब बंगाल के विपरीत दिशा में मुड़ चुका है जिसके चलते बारिश की संभावना नहीं है। दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में लगातार बारिश होती रही थी लेकिन अब लक्ष्मी पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर इंद्र का कोप नहीं बरपेगा। हालांकि लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से कम से कम 2 डिग्री कम है। मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा और धीरे-धीरे मौसम सर्द होगा। उल्लेखनीय है कि अमूमन छठ पूजा की शुरुआत से ठंड लगने लगती है। 20 नवंबर को छठ पूजा है इसलिए मौसम में सर्दी आने लगी है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कोचबिहार, जलपाईगुड़ी, कलिमपोंग और दार्जिलिंग जिले में थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है लेकिन बहुत अधिक बारिश नहीं होगी। हिमालय के तराई क्षेत्रों में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply