15/10/2020,9:00:38 PM.
|
कोलकाताः राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पाकिस्तान के खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा के आतंकियों की मुर्शिदाबाद से गिरफ्तारी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा है कि बंगाल को अलकायदा जैसे आतंकी संगठन भी सुरक्षित पनाहगाह समझते हैं।
गुरुवार को उन्होंने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी सुरजीत कर पुरकायस्थ को सुरक्षा सलाहकार और रीना मित्र को आंतरिक सुरक्षा का प्रधान सलाहकार बनाए जाने के बावजूद राज्य की दशा बेहाल है। क्यों पश्चिम बंगाल पुलिस के इन सभी सुपर बॉस के कार्यों की समीक्षा नहीं की जा रही है? उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाली घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जवाबदेह बनना पड़ेगा। राज्य के वास्तविक हालात को राज्यपाल को नहीं बताया जा रहा है जिसकी वजह से राज्य की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। अलकायदा जैसे संगठन बंगाल को सुरक्षित पनाहगाह समझते हैं।”
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply