17/10/2020,8:55:06 PM.
|
कोलकाताः भाजपा की ओर से साल्टलेक स्थित भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (इजेडसीसी) में बनाये जा रहे पूजा पंडाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर, महाषष्ठी को वर्चुअल माध्यम से ‘पूजा की बात’ करेगे। महाषष्ठी के दिन ही मां दुर्गा का विधिवत तरीके से बोधन (आह्वान) किया जाता है। बेलवृक्ष की पूजा-अर्चना कर कलश को मंडप में लाकर प्रतिष्ठापित किया जाता है।
प्रदेश भाजपा की ओर से कोलकाता में चार दिवसीय पारंपरिक रूप से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जायेगी। शनिवार को भाजपा महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय, विधायक एवं विधाननगर के पूर्व मेयर सव्यसाची दत्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं ने इजेडसीसी का परिभ्रमण किया और तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक की।
विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे वर्चुअल माध्यम से संबोधन करेंगे। वैसे कार्यक्रम सुबह 10 बजे से ही शुरू हो जाएगा। सुबह दस बजे से केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो रवींद्र संगीत गायेंगे तथा बंगाल के कलाकार भी इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा की परांपरिक रूप पंडाल में पूजा-अर्चना की जायेगी।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply