12/10/2020,8:07:48 PM.
|
सिलीगुड़ीः पहाड़ का स्थाई समाधान का अर्थ अलग राज्य गोरखालैंड नहीं है क्योकि बंगाल के सभी लोग एक साथ हैं और एक साथ ही रहेंगे। दार्जिलिंग बंगाल का ताज है और रहेगा। उक्त बातें सोमवार को हुगली की भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने सिलीगुड़ी में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि पहाड़ को लेकर तृणमूल कांग्रेस की तरह भाजपा जाति और भाषा को लेकर राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए नये कृषि बिल के समर्थन में फिर से भाजपा के कार्यकर्ता किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करेगी। यह अभियान गांव से लेकर शहर तक चलाई जायेगी। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मलेन में भाजपा के प्रदेश महासचिव व उत्तर बंगाल प्रभारी सायंतन बसु, सिलीगुड़ी सांगठनिक अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के मेनिफेस्टो में पहाड़ के लोगों को स्थाई समाधान करने का वादा भी करती आ रही है। एक बार फिर पहाड़ के स्थाई समाधान का हवा उठी है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply