07/12/2020,12:24:03 PM.
|
कोलकाता: मेदिनीपुर में आज राज्य की राजनीति का हाई वोल्टेज देखने को मिल सकता है। मेदिनीपुर में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक सभा करेंगी। अहम यह होगा कि मुख्यमंत्री आज इस सभा से क्या संदेश देंती हैं?
अब यह देखना बेहद अहम होगा कि क्या मुख्यमंत्री मेदिनीपुर की सभा से पार्टी के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाते हुए कोई बयान देंगी? राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टियां की नजर इस सभा पर है।
गौर हो कि हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी से नाराज चल रहे बागी नेता शुभेंदु अधिकारी से फोन पर बात कर उनकी नाराजगी दूर करने की कोिशश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। वाह्ट्सएप्प के जरिए पार्टी के वरिष्ठ सांसद व नेता सौगत राय को भेजे अपने संदेश में उन्होंने साफ कर दिया था कि ‘एक साथ काम करना मुश्किल है’। यानी उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह तृणमूल में नहीं रहने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि फिलहाल सत्ताधारी पार्टी में हलचल मची है। शुभेंदु अधिकारी से लेकर राजीव बनर्जी तक बगावत के बिगुल फूंके हुए हैं। वहीं पार्टी के ही कई अन्य नेता पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को मेदिनीपुर में सभा करने जा रही हैं। सभा में शुभेंदु अधिकारी की मौजदगू की कोई खबर अबतक नहीं है। अब सभी की निगाहें इस पर होगी कि इस मंच से पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी तृणमूल के विद्रोही नेताओं को क्या संदेश देती हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply