21/12/2020,9:14:19 PM.
|
कोलकाताः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कैबिनेट के एक और नाराज मंत्री राजीव बनर्जी को मनाने की कवायद तेज है। सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के बुलावे पर राजीव बनर्जी सोमवार शाम उनके घर पहुंचे हैं। यहा पार्थ के साथ राजीव की दूसरी बैठक है।
इसके पहले उन्हें मनाने के लिए एक दौर की बैठक हो चुकी है जिसमें प्रशांत किशोर भी मौजूद थे। लेकिन तब बात नहीं बनी थी। सूत्रों के अनुसार नाराज वन मंत्री राजीव को मनाने के लिए पार्थ ने ममता से बात कराने का निर्णय लिया है। दोनों के बीच फिलहाल बैठक चल रही है। क्या वार्ता हुई है इस बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन खबर है कि राजीव बनर्जी को आश्वस्त किया गया है कि तृणमूल कांग्रेस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सर्वेसर्वा होंगी और पार्टी के हर छोटे बड़े फैसले उन्हीं की सहमति से लिए जाएंगे। इसके अलावा पार्टी में शीर्ष नेताओं को किनारे लगाने के राजीव बनर्जी की आपत्ति को भी दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply