09/10/2020,9:22:36 PM.
|
कोलकाताः बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ चलो अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज व बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को कोलकाता में मौन मोमबत्ती जुलूस निकाला।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में प्रदेश मुख्यालय से गांधी मूर्ति तक शाम में यह जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता इस मौन जुलूस में शामिल हुए। सभी लोग अपने हाथों में मोमबत्ती लिए हुए थे। मौन जुलूस के माध्यम से उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।
BJP's Silent March at North Kolkata to show protest against the barbaric and violent act of police.
Police violently beaten up and attacked the supporters & workers of BJP Yuva Morcha during “Nabannao Cholo" abhiyan yesterday. pic.twitter.com/6gXs4gewju— Dilip Ghosh (@DilipGhoshBJP) October 9, 2020
इस दौरान दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी की युवा इकाई भाजयुमो द्वारा गुरुवार को शांतिपूर्वक तरीके से निकाले गए नवान्न अभियान के दौरान पुलिस ने जिस बर्बरता के साथ कार्यकर्ताओं की पिटाई की और उन पर हमला किया इसका हम कड़ा विरोध करते हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार, आंसू गैस के इस्तेमाल के साथ जमकर लाठियां भांजी, जिसमें 1500 से अधिक कार्यकर्ताओं के घायल होने का दावा किया गया है। 113 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply