07/08/2020,7:49:22 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः मुंबई के ईडी दफ्तर में अभिनेता सुशांत सिंह की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करते हुए सात घंटे से अधिक का समय हो गया है लेकिन ईडी अधिकारी अब भी उससे अहम जानकारी निकालने में लगे हैं। रिया पूछताछ में पूरा सहयोग नहीं कर रही है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को एफआईआर में प्रमुख साजिशकर्ता बताया गया है। यह एफआईआर सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने रिया पर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये के हेरफेर का आरोप लगाया है। ईडी इसी मामले को लेकर रिया से पूछताछ कर रही है। सात घंटे से अधिक का समय हो चुका है लेकिन रात आठ बजे तक भी यह पूछताछ जारी रही।
आज दोपहर करीब 12 बजे रिया ईडी दफ्तर अपने भाई सौविक चक्रवर्ती के साथ आई थी। ईडी ने शौविक से भी पूछताछ की है। उसे अपराह्न दफ्तर से बाहर जाते हुए देखा गया था। लेकिन बाद में वह फिर आया। सूत्रों के मुताबिक ईडी अधिकारी रिया की संपत्ति के बारे में जानकारी मांग रहे थे। लेकिन उससे जुड़े कागजात नहीं लाई थी। उसका भाई उसे ही लेने घर गया था।
ईडी सूत्रों से मीडिया में जो खबरें आ रही है, उससे पता चला कि रिया के इनकम के स्रोत, सुशांत से पहले की उसकी संपत्ति और दोस्ती होने के बाद में उसकी संपत्ति या खर्चे और बैंक अकाउंट में क्या बदलाव आया, यह सब ईडी अधिकारी रिया से जानकारी ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रिया के दो फ्लैट हैं। उसके पास महंगी गाड़ी है। उसने सुशांत के करीब आने के बाद यूरोप का भ्रमण भी किया था।
ईडी आज ही आज सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ की है। इधर सुशांत के दोस्त सिद्धार्त पिठानी को कल पूछताछ के लिए हाजिर होने का सम्मन जारी किया है। ईडी अधिकारियों ने इससे पहले राजपूत के हाउस मैनेजर और रिया के करीबी सैमुअल मिरंडा और सुशांत के सीए संदीप श्रीधर से पूछताछ की है। ईडी की पूछताछ में आगे कई और लोगों को सम्मन दिए जाने की संभावना है।
14/01/2021,9:54:32 PM. Read more
14/01/2021,9:49:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply