22/12/2020,11:44:29 AM.
|
कोलकाताः महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह से पहले कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि मंगलवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री कम है।
इसकी वजह से पूरे महानगर में तो कड़ाके की ठंड पड़ ही रही है साथ ही साथ शिल्पांचल क्षेत्रों जैसे हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में शीतलहर चलने की घोषणा की है। ये जिले हैं पुरुलिया, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, नदिया और मुर्शिदाबाद।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बंगाल के जिलों यानी जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कलिमपोंग, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे है जिसकी वजह से वहां और भी अधिक ठंड पड़ रही है। फिलहाल कुछ दिनों तक तापमान में इसी तरह से गिरावट दर्ज की जाएगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply