19/11/2020,9:58:04 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयंती पर याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को सीएम ने इस बारे में फेसबुक पर लिखा। उन्होंने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। इस मौके पर मैं उन्हें प्रेम पूर्वक याद कर श्रद्धांजलि दे रही हूं।
उल्लेखऩीय है कि इंदिरा गांधी साल 1966 से 1977 और 1980 से 1984 तक प्रधानमंत्री रहीं। उनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। अपने शासनकाल के दौरान 1975 में आपातकाल लगाने के लिए इंदिरा गांधी की निन्दा होती रही है लेकिन उनका कार्यकाल साहसिक व निर्णायक फैसले लेने के लिए भी याद किया जाता है। उनके कार्यकाल में भारत की विदेश नीति काफी प्रभावी थी।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply