पूर्व सीएम बुद्धदेव की हालत में सुधार, अगले सप्ताह मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

12/12/2020,4:38:15 PM.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें गत बुधवार को कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था। सांस लेने में समस्या होने की वजह से उन्हें वेंटिलेशन पर रखना पड़ा था। शनिवार को अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इलाज के बाद उनकी हालत में अपेक्षित सुधार हुआ है। अगले सप्ताह सोमवार या मंगलवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।

शनिवार को उन्होंने डॉक्टरों और परिजनों से बातचीत की है। खाना भी खाया है और अच्छी नींद ली है। शरीर की बाकी गतिविधियां भी सामान्य हैं। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि बुद्धदेव भट्टाचार्य के शरीर में फिलहाल ऑक्सीजन की मात्रा 94 फ़ीसदी हैं। ब्लड प्रेशर सामान्य है। हालांकि फिलहाल उन्हें राइल्स ट्यूब के जरिए खाना खिलाया जा रहा है। शनिवार को कुछ रूटीन चेकअप किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को खुद ही बताया है कि वह अस्पताल में और अधिक दिनों तक नहीं रहना चाहते हैं। डॉक्टरों ने मीडिया को बताया है कि बुद्धदेव भट्टाचार्य ने खुद ही डॉक्टरों को यह जानकारी दी है कि उनकी हालत में सुधार है और अब वह और अधिक दिनों तक अस्पताल में नहीं रहना चाहते हैं।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *