25/10/2020,11:06:34 AM.
|
कोलकाता: महाअष्टमी को राज्यपाल जगदीप धनकड़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंच गएं। शनिवार की शाम को पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर राज्यपाल पहुंचे।
घर पर बुद्धदेव की पत्नी मीरा भट्टाचार्य ने राज्यपाल का स्वागत किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने फूलों का गुलदस्ता देकर घर पर धनखड़ को स्वागत किए। मुलाकात के बाद राज्यपाल ने बुद्धदेव को स्टेट्समैन बताया। कहा, राज्य की वर्तमान परिस्थित को लेकर हमने उनसे बात की। काफी कुछ जानकारी मिली और काफी बातें उनसे हुईं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। यही वजह है कि उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए राज्यपाल उनके घर पहुंचे। बु्द्धदेव से मुलाकात के बाद धनखड़ ने कहा कि पहले से उनकी सेहत अच्छी है। हालांकि अभी उन्हें सांस लेने में समस्या है, उन्हें आंखों से संबंधित परेशानियां भी हैं।
बता दें कि बंगाल के राज्यपाल न्युक्त होने के बाद राज्यपाल ने बुद्धदेव भट्टाचार्य से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। अब पूजा की बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply