पूर्व मेदिनीपुर में दिलीप घोष का चाय पर चर्चा कार्यक्रम का मंच अचानक धंसा

05/12/2020,4:10:16 PM.

एगरा (पूर्व मेदिनीपुर)।  शनिवार सुबह पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में भाजपा के मंच का एक हिस्सा अचानक नीचे की तरफ धंस गया। घटना के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मंच पर ही उपस्थित थे। हालांकि इस दौरान किसी को भी चोट नही लगी है।

दिलीप घोष लम्बे समय से चाय पर चर्चा के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाने में लगे हुए हैं। कोलकाता में रहते हुए, वह कभी न्यूटाउन इको पार्क में या कभी-कभी सेंट्रल पार्क में सुबह की सैर पर सभी से बात करते हुए दिखाई देते हैं। इसी तरह से शनिवार को दिलीप घोष चाय पर चर्चा के लिए पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में पहुचे थे। दिलिप घोष के दौरे के लिए कई भाजपा कार्यकर्ता समर्थक पहले से ही वहां मौजूद थे। उन्होंने सभी से बात की। वहां एक मंच बनाया गया था। दिलीप घोष उस पर खड़े होकर पार्टी का झंडा थामे हुए भी दिखे। इस दौरान उनके आसपास कई स्थानीय नेता मंच पर मौजूद थे। तभी थोड़ी देर बाद, अचानक देखा गया कि मंच नीचे की तरफ धस गया। हालांकि मंच बहुत ऊंचा नहीं था, और कोइ भी घायल नही हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *