पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत में कुछ सुधार, पर अभी भी वेंटिलेटर के सहारे

20/08/2020,1:35:55 PM.

कोलकाताहिंदी.कॉम

कोलकाताः नई दिल्ली के सेना अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की शारीरिक अवस्था गंभीर बनी हुई है। वह अभी भी वेंटिलेटर के सहारे हैं। हालांकि पहले की अपेक्षा कुछ सुधार दिख रहा है।

सेना अस्पताल ने आज जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की शारीरिक अवस्था के कुछ पैरामीटर में तनिक सुधार दिख रहा है लेकिन वे वेंटिलेटर के सहारे ही अभी जीवित हैं। उनकी अवस्था पहले की तरह ही स्थिर है। डॉक्टरों की टीम उन पर नजर बनाए हुए है। वहीं प्रणव मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने बुधवार को कहा था कि उनके पिता की शारीरिक अवस्था में सुधार दिख रहा है।

मालूम हो कि 84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति गत नौ अगस्त को अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। दूसरे दिन उन्हें कुछ न्यूरो समस्याएं दिखाई दी थीं। उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पाया कि उनके मस्तिष्क में चोट लगने से खून जम गए हैं। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान ही उनका कोविड टेस्ट किया गया था जिसमें पॉजिटिव पाए गए थे। गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन किया था। तब से वह वेंटीलेटर पर रखे गए हैं। एक सप्ताह पहले डॉक्टरों ने कहा था कि वह गंभीर रूप से कोमा में चले गए हैं। हर दिन उनके संबंध में डॉक्टर अपनी बुलेटिन जारी कर उनकी स्थिति की जानकारी देते हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *