पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में मामूली सुधार, अब भी वेंटिलेटर पर

10/12/2020,12:20:23 PM.

 

कोलकाता: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कद्दावर वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में गुरुवार को मामूली सुधार आया है। महानगर के वुडलैंड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया था। रात तक उनकी तबीयत के गंभीर होने की खबरें आती रहीं। हालांकि गुरुवार की सुबह अस्पताल सूत्रों ने उनकी तबीयत में सुधार के संकेत दिए हैं, लेकिन वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं।

चिकित्सकों के अनुसार अभी भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह अब नियंत्रण में है। अभी भी उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। चिकित्सकों की एक टीम लगातार उन पर नजर रखे हुए है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बुधवार की देर रात उन्हें होश आया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सकों का दल पूर्व मुख्यमंत्री की शारीरिक स्थिति पर चर्चा के लिए एक आवश्यक बैठेग करेगा। हालांकि बताया गया है कि अभी भी बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत खतरे से बाहर नहीं है।

बता दें कि बुधवार को अचानक बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच में पता चला कि उनके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल 70 से नीचे चला गया था।

हालांकि उनकी कोविड आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। पल्स और रक्तचाप सामान्य बताया जा रहा है। जानकारी पाकर बुधवार की रात को ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुद्धदेव भट्टाचार्य को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और परिवार के बाकी लोगों से बात की।

इधर प्रदेश कांग्रेस अक्ष्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबियत पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इधर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी बुद्धदेव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *