12/08/2020,5:22:05 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पिछले साल इसी समय पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। यह पल उनके और परिवार के लिए खुशी और गर्व का पल था। आज जब वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं तो उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भावुक होकर उस पल को याद किया है।
प्रणव मुखर्जी दो दिन पहले सेना के अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उनके मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए आपात ऑपरेशन करना पड़ा था। वह कोरोना पीड़ित भी हैं। उनकी स्थिति गंभीर है और वे वेंटिलेटर के सहारे हैं। शर्मिष्ठा ने अपने पिता की हालत को लेकर आज भावुक ट्वीट किये हैं। उन्होंने लिखा है कि भगवान उनके लिए सबसे सही रास्ता चुनेंगे और आगे जो भी होगा, उसके लिए उन्हें (शर्मिष्ठा) को हिम्मत देंगे।
उन्होंने अपने पिता प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने को याद कर लिखा- पिछले साल 8 अगस्त का दिन मेरी जिंदगी के सबसे खुशी के दिन में से एक था, जब मेरे डैड को भारत रत्न मिला। अब एक साल बाद 10 अगस्त को वो गंभीर रूप से बीमार हो गए। भगवान उनके लिए अच्छा करे और मुझे जिंदगी के सुख-दुख स्वीकार करने की क्षमता दे। मैं सभी का शुक्रिया अदा करती हूं।
Last year 8August was 1 of d happiest day 4 me as my dad received Bharat Ratna.Exactly a year later on 10Aug he fell critically ill. May God do whatever is best 4 him & give me strength 2 accept both joys & sorrows of life with equanimity. I sincerely thank all 4 their concerns🙏
— Sharmistha Mukherjee (@Sharmistha_GK) August 12, 2020
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply