20/10/2020,7:40:49 PM.
|
कोलकाता : भाजपा की ओर से साल्टलेक स्थित भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (इजेडसीसी) में बनाये जा रहे पूजा पंडाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर, महाषष्ठी को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे, हालांकि पूजा के दौरान हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर इस अवसर पर प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम में काट-छांट की जा सकती है। विधाननगर के पूर्व मेयर व विधायक सव्यसाची दत्ता ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार ही पूजा का आयोजन किया जायेगा। हाईकोर्ट के आदेश का पूरा सम्मान किया जायेगा। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री बंगालियों के पारंपिरक पोशाक धोती-पोशाक पहनकर दोपहर 12 बजे वर्चुअल माध्यम से संबोधन करेंगे। सुबह दस बजे से ही मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रधानमंत्री का संबोधन राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहले यह निश्चित किया गया था कि ऑडिटोरियम के अंदर कार्यक्रम होंगे, लेकिन कोरोना के मद्देनजर अब सारे कार्यक्रम ऑडिटोरिम के बाहर आयोजित किए जाएंगे। वहीं कोरोना के अन्य नियम जैसे सोशल डिस्टैंसिंग का भी पालन किया जायेगा। पंडाल के पास ही भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठने की व्यवस्था की गयी है, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्वयंसेवकों की संख्या घटा दी गयी है। प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए पंडाल के पास एक विशाल स्क्रीन भी लगाया जा रहा है, जिनसे वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे और विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से उनका यह संबोधन प्रसारित किया जायेगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रसारण के लिए राज्य के अन्य 10 पूजा पंडालों में भी स्क्रीन लगाये जायेंगे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply