16/11/2020,9:02:50 PM.
|
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें सोमवार को राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं जिन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। एनडीए परिवार बिहार की प्रगति के लिए मिलकर काम करेगा। उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि मैं बिहार के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन देता हूं।
27/01/2021,6:04:18 PM. Read more
28/01/2021,5:12:25 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply