28/10/2020,4:28:38 PM.
|
कोलकाता: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का एक मामला सामने आया है। उत्तर 24 परगना के गाईघाटा इलाके में उक्त घटना घटी है। हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रेमी के घर में दफन कर दिया गया।
मृतक का नाम रामकृष्ण सरकार है। वह कूचबिहार का रहने वाला था। हालांकि पेशे से मजदूर रामकृष्ण पत्नी स्वपना सरकार के साथ बनगांव में एक किराये के मकान में रहता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एकादशी की सुबह से ही रामकृष्ण का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसके बाद रामकृष्ण की पत्नी के प्रेमी के गाईघाटा स्थित बयालमथान इलाके के निवासी सूजित दास के बंद घर के सामने खून के धब्बे देखे गए। स्थानीय लोगों को शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने यह पता लगाया कि सूजित के घर पर कौन आता-जाता था। इस दौरान बनगांव निवासी स्वपना सरकार के बारे में जानकारी मिली।
बुधवार की सुबह पुलिस ने सूजित के घर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसी। घर के अंदर चारपाई के नीचे मिट्टी देख संदेह हुआ। वहां खुदाई करने पर रामकृष्ण सरकार का शव बरामद हुआ। तत्पश्चात स्वपना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले तो स्वपना ने कुछ भी बताने से इन्कार किया, लेकिन बाद में सख्ती बरतने पर उसने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर उसने अपनी पति की हत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने महिला के प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर इलाके में सनसनी का माहौल है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply