30/11/2020,6:44:23 PM.
|
सिलीगुड़ी: शहरी विकास मंत्री एवं कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम ने सोमवार को सिलीगुड़ी में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया। गांधी की मूर्ति का सिलीगुड़ी के कचहरी रोड के मुख्य डाकघर के सामने स्थापित किया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम के तत्वावधान में बने गांधी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक अशोक भट्टाचार्य के साथ दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन सरकार, सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर सोनम वांगदी भूटिया, कांग्रेस विधायक शंकर मालाकार, समेत कई नेता उपस्थित थे।
मिली जानकारी के अनुसार नौ फीट ऊंची मूर्ति को बनाने में छह लाख 42 हजार 175 रुपए खर्च हुए है। कार्यक्रम स्थल से लोगों को सम्बोधित करते हुए अशोक भट्टाचार्य ने अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए फिरहाद हकीम को धन्यवाद दिया। वहीं, फिरहाद हकीम ने सिलीगुड़ी नगर निगम के इस पहल की सराहना की। साथ ही उन्होंने अशोक भट्टाचार्य से अपील की कि वे सिलीगुड़ी में और बड़े आकार के कहीं दूसरे जगह पर मूर्ति स्थापित करे। इसके लिए एसजेडीए या किसी अन्य विभाग द्वारा जमीन उपलब्ध करायी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि उक्त गांधी की मूर्ति को कहां स्थापित की जायेगी इसे लेकर बहुत सारी अटकलें थी। बाद में शहरी विकास मंत्री की पहल पर आखिरकार गांधी की मूर्ति स्थापित करने के लिए जगह उपलब्ध कराया गया।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply