17/12/2020,12:50:34 PM.
|
कोलकाता: शुभेंदु अधिकारी का पार्टी से अधिकारिक तौर पर नाता तोड़ना अब बस एक औपचारिक ही है। सूत्रों की माने तो मंत्री पद और विधायक पद से इस्तीफे देने के बाद वह शुक्रवार या शनिवार को भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि अब तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के हर नए दिन पार्टी छो़ड़ने को लेकर खबरें आ रही हैं। ऐसी परिस्थिति में पार्टी ने पूर्व मिदनापुर जिले के शुभेंदु अधिकारी के करीबी कोलाघाट ब्लॉक के तृणमूल युवा अध्यक्ष और सूताहाट ब्लॉक के युवा अध्यक्ष को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
शुभेंदु अधकारी भाजपा में शामिल होंगे, इसके बारे में उन्होंने अबतक साफ संकेत दे दिया है। तमलुक पूर्व मिदनापुर जिले के युवा अध्यक्ष पार्थसारथी माइती ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोलाघाट ब्लॉक के युवा अध्यक्ष राजू कुंडू और सूताहाटा ब्लॉक के युवा अध्यक्ष महाप्रसाद प्रताप को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था। असीम माझी कोलाघाट के नए युवा अध्यक्ष और अभिषेक दास सूताहाटा ब्लॉक के नए युवा अध्यक्ष बनाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम को शुभेंदु अचानक विधानसभा पहुंचे और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इस आचरण के बाद शुभेंदु ने तृणमूल को यह साफ संकेत दे दिया है कि वह पार्टी को निश्चित तौर पर छोड़ रहे हैं। इधर शुभेंदु के इस फैसले के बाद पार्टी सतर्क हो गई है। शुभेंदु के करीबी नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों को एक के बाद पार्टी से बाहर निकाला जा रहा है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply