26/08/2020,7:45:28 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में सितबंर महीने में भी तीन दिन लॉकडाउन के तहत पाबंदिया लगाई जाएंगी। लोकल ट्रेन और कोलकाता मेट्रो को अब चालू किया जा सकता है। वहीं देश के छह प्रमुख कोरोना प्रभावित शहरों से भी उड़ान शुरू की जा सकती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि ऐसा करने में अब कोई दिक्कत नहीं है।
ममता ने राज्य सचिवालय नवान्न में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि अगले माह सितंबर में राज्य में कुल दिन संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। ये तीन दिन हैं-7, 11 व 12। मालूम हो कि जुलाई से सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। अगस्त में भी यह जारी है। हालांकि राज्य सरकार ने पहले घोषित दिनों की तारीखों में कई बार बदलाव किया और दिन भी कम कर दिए हैं।
ममता ने यह भी कहा कि 20 सितंबर तक स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखा जाएगा। परिस्थियों को देखते हुए उसी दिन लॉकडाउन व स्कूलों को लेकर आगे की रणनीति पर घोषणा की जाएगी। ममता ने फिर से नीट व जेईई की परीक्षा को लेकर विरोध जताया और केंद्र से आग्रह किया कि वह उसे टाल दे।
बहरहाल ममता ने कहा कि देश के छह प्रमुख शहरों को छोड़कर विमान सेवाएं चालू हैं। लेकिन उन छह शहरों से भी सितंबर में विमान सेवाएं शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि यह सप्ताह में केवल तीन के लिए ही होगा। मालूम हो कि देश में लॉकडाउन के बाद विमान सेवाएं शुरू हुईं तो राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश के छह प्रमुख शहरों, मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई, नागपुर व अहमदाबाद से विमान सेवा शुरू करने की अनुमित नहीं दी थी।
ममता ने यह भी कहा कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मेट्रो सेवा शुरू होती है तो कोई परेशानी नहीं है। मेट्रो में यात्रियों को एक-दूसरे से दूरी बनाए रखनी होगी। वहीं लोकल ट्रेनों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि हावड़ा व शियालदह से चरणबद्ध तरीके से लोकल ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। इस संबंध में रेलवे हमारे साथ बात कर सकता है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply