24/12/2020,8:34:35 PM.
|
कोलकाताः बंगाल में आगामी चुनाव में कांग्रेस औऱ वामपंथी दल संयुक्त रूप से लड़ेंगे। कांग्रेस आलाकमान की ओऱ से इस गठबंधन पर मुहर लगाने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।
अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में लेफ्ट पार्टियों के साथ चुनावी गठबंधन को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है।
बदा तें कि वाम-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें लंबे समय से चली आ रही थीं। दोनों पार्टियां तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी को मिलकर टक्कर दे रही हैं। दोनों पार्टी नेतृत्व के बीच कई बार हुई बैठक के बाद आखिकार गुरुवार को कांग्रेस आलाकमान ने गठबंधन की घोषणा कर दी।
इसी बीच खबर है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी या प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए जनवरी में बंगाल आ सकते हैं। गौरतलब हो कि साल 2016 में राज्य में वाम और कांग्रेस ने तृणमूल के खिलाफ मिलकर लड़ा था। हालांकि उस बार गठबंधन नहीं था बल्कि सीटों पर समझौता कर चुनाव लड़ा गया था।
इधर गठबंधन का ऐलान होते ही उधर कांग्रेस के विधायक नेपाल महतो विवाद को हवा दे है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी हैं। हालांकि वाम दल ने इसे स्वीकार नहीं किया है। क्योंकि वाम नेतृत्व ने मुख्यमंत्री के चेहरे पर बार-बार आपत्ति जताई है।
उधर कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस इस गठबंधन में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा बंगाल की संस्कृति को बचाने के लिए हम साथ मिलकर लड़ेंगे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply