19/11/2020,11:10:28 AM.
|
कोलकाता: शुक्रवार को छठ पूजा के पहले अर्घ्य के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके एक दिन पहले तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय के अनुसार गुरुवार को राजधानी कोलकाता का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि विभाग की ओर से गुरुवार को स्पष्ट किया गया है कि छठ पूजा के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply