26/08/2020,12:51:08 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके लगे हैं। हालांकि इससे इतना कम कंपन हुआ कि ज्यादातर लोगों को पता नहीं चला। इस दौरान कहीं किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भूकंप का केंद्र नदिया जिले के पलासी के पास जमीन के अंदर 10 किलोमीटर था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है। यह सुबह करीब 7 बजकर 54 मिनट पर आया है। इस भूकंप को राज्य के नदिया जिले के अलावा मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्दवान व पश्चिम बर्दवान के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया।
हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी फिर भी जिन लोगों ने इसे महसूस किया, वे एक तरह से आतंकित हो गए। कई लोगों ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किये। मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश जैसे हिमालीय क्षेत्रों में भूकंप के ढेर सारे कंपन महसूस किए गए थे। दिल्ली, हरियाणा में भूकंप के झटके लगे थे। हालांकि भूवैज्ञानिकों ने इन्हें किसी बड़े भूकंप के पूर्वानुमानों के तौर पर नहीं देखा है। उनका कहना है कि हिमालय के नीचे धरती के प्लेटों में सामान्य सक्रियता की वजह से ये भूकंप आ रहे हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply