23/11/2020,7:40:13 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। राजधानी कोलकाता में भी न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। पिछले कई दिनों से कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रहा था जो सोमवार को अचानक गिरा है जबकि अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पुरुलिया जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है जबकि कलिमपोंग और पानागढ़ में 8 डिग्री सेल्सियस पर है। इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर आसमान में बादल नहीं छाएंगे तो ठंड की शिद्दत बरकरार रहेगी।
27/01/2021,6:04:18 PM. Read more
28/01/2021,5:12:25 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply