12/12/2020,4:36:41 PM.
|
कोलकाता: भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को दावा किया है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल के कोने कोने में पहुंच चुकी है। शनिवार को वह मेदिनीपुर के मोहनपुर ब्लॉक स्थित रामपुर में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
यहां एक नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन भी उन्होंने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए दिलीप घोष ने कहा कि देशभर के किसानों को केंद्र सरकार 12000 रुपये की वार्षिक सहायता दे रही है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओछी राजनीति की वजह से बंगाल में किसानों को इसके वंचित करके रखा है। उन्होंने कहा कि देश भर में अनाज खरीद के लिए जो पहले से व्यवस्था थी वह जस की तस है। नए कृषि कानून से भारत सरकार ने एक वैकल्पिक व्यवस्था बनाई है जिसमें किसान अपनी मर्जी के मुताबिक मंडियों में अनाज बेच सकेंगे। इससे किसानों को मन मुताबिक कीमत भी मिलेगी और एक वैकल्पिक व्यवस्था भी बनी रहेगी। इससे उनका कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि फायदा ही हुआ है लेकिन विपक्ष किसानों को बरगला कर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहा है। इससे देशवासियों को सावधान रहना होगा।
दिलीप घोष ने कहा कि पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा का झंडा कहीं दिखाई नहीं देता था लेकिन अब राज्य के कोने कोने में भाजपा के कार्यकर्ता और झंडे हैं। इसकी वजह है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों पर विश्वास कर रहे हैं। जनता इस बार विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की सरकार को बाहर का रास्ता दिखा देगी और भाजपा की सरकार बनेगी।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply