20/10/2020,2:40:12 PM.
|
कोलकाता : पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना से मुक्त हो गए हैं। पिछले सप्ताह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सॉल्टलेक के आमरी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।
उनके शरीर में कोमोरबिडिटी यानी अन्य गंभीर बीमारियां नहीं पायी गयी थीं, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने राहत की सांस ली थी। बेहतर चिकित्सा के बाद उनकी दोबारा कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद मंगलवार को डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।
दिलीप घोष को अस्पताल से घर ले जाने के लिए भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष राजू बनर्जी मौजूद थे। दिलीप घोष ने कहा, ” मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। घर जाकर आराम करूंगा तो और स्वस्थ हो जाऊंगा।” उन्होंने सभी को महामारी से बचाव के लिए विशेष तौर पर सतर्क रहने का परामर्श दिया। घोष ने कहा कि महामारी से बचाव के लिए जरूरी है कि सारे लोग सुरक्षित अपने-अपने घरों में रहें।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply