बंगाल : कोरोना रिकवरी रेट 96 फीसदी, घट रही एक्टिव मरीजों की संख्या

22/12/2020,9:13:16 PM.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रित हो चला है। यहां रिकवरी रेट में लगातार बढ़त बरकरार है। इसकी वजह से एक्टिव मरीजों की संख्या भी घट रही है।
मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान राज्यभर में कुल 40156 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 1653 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से राज्यभर में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 539996 हो गई है। 24 घंटे में 2270 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होकर घर लौटने वाले लोगों की कुल संख्या 514309 पर पहुंची है। पिछले 24 घंटे में 38 लोगों की मौत हो गई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9438 हो गई है। एक्टिव लोगों की संख्या में 655 की कमी हुई है और 16248 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में चिकित्साधीन हैं। राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 95.24 फ़ीसदी पर पहुंची है। राज्यभर में अब तक कुल 6775898 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 7.97 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *